एसी चलाने के बावजूद नहीं ठंडा होता कार केबिन तो करें ये काम

नई दिल्ली: गर्मियों ने दस्तक दे दी है ऐसे में हर इंसान घर हो या ऑफिस हर जगह एसी में रहना चाहता है यहां तक कि कार में भी। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कार का एसी चलाने के बावजूद कार का केबिन राजस्थान के रेगिस्तान में होने का अहसास कराता है। ऐसे में कई बार लोग एसी तक बदलवाते हैं लेकिन समस्या जैसी की तैसी। दरअसल आपको एसी बदलने की नहीं बल्कि कुछ आदतें बदलने की जरूरत है। अगर आपके कार का एसी भी ठीक काम नहीं करता तो पढ़ें ये आर्टिकल और अपनाएं ये तरीके जिनके बाद आपकी कार हमेशा आपको शिमला और मनाली का अहसास कराएगी।

कूलेंट बदलें- गर्मियां शुरू होते ही सबसे पहले अपनी कार के एसी को चेक कर उसकी सर्विस कराएं ताकि अगले कुछ महीनों में AC और कार दोनों स्मूथ चलें। कार के कूलेंट लेवल पर भी जांच करें और देखें कि सिस्टम में रेफ्रिजरेंट को बदलना है या नहीं।

Mahindra TUV300 फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च, लुक्स ही नहीं फीचर्स भी हुए अपडेट

एसी को लो मोड में चलाएं-

हमारी आदत होती है कि कार में बैठने के साथ ही एसी को फुल मोड में चालू कर देतें हैं लेकिन ये आदत कार की सेहत के लिए ठीक नहीं होती। कार में बैठकर तुरंत एसी न चलाएं और अगर एसी चलाएं तो लो मोड में कुछ देर चलाने के बाद ही मोड बढ़ाएं। AC को फुल मोड पर चलाने से केवल सिस्टम पर दबाव बनता है और गर्मियों के दौरान आपकी फ्यूल एफिशिएंसी को कम करता है।

री-सर्कुलेशन मोड – कार ठंडी होने के बाद री-सर्कुलेशन मोड ऑन करें। इससे एयर कंडीशनिंग सिस्टम बाहर से हवा नहीं सोखेगा और फिर से इसे ठंडा करेगा।

Maruti Baleno और Hyundai i20 में कौन सी कार है पैसावसूल, पढ़ें पूरा रिव्यू

एसी को बंद करें- इंजन बंद करते समय AC बंद किया है या नहीं। हालांकि, फैन ऑन रख सकते हैं, जो केबिन में मौजूद सूखी हवा को बाहन निकालता है। दरअसल AC बंद होने के बाद फैन कुछ मिनटों के लिए ठंडी हवा सर्कुलेट करता है, जो ज्यादा माइलेज में मदद करता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.