बजरंग पूनिया ने सप्ताहभर में ही जीता दूसरा गोल्ड मेडल

दागेस्तान। भारत के प्रतिभाशाली पहलवान बजरंग पूनिया ( bajrang poonia ) ने फिर एक बार अपने दमदार प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। बजरंग ने अली एलिएव टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता है। बजरंग ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में यह मेडल जीता।

बजरंग ने स्थानीय खिलाड़ी विक्टर रासाडिन को 13-8 से शिकस्त देकर खिताबी जीत हासिल की। बजरंग पहले राउंड की समाप्ति के बाद 3-7 से पीछे थे। इसके बाद बजरंग ने शानदार वापसी की।

दूसरे हाफ में भारतीय पहलवान ने दमदार खेल दिखाया और 8-7 की बढ़त ले ली। इसके बाद तो बजरंग के खेल में गजब का सुधार देखने को मिला और उन्होंने मुकाबला 13-8 से अपने नाम कर लिया।

एक सप्ताह में दूसरा गोल्ड मेडलः

बजरंग का यह सप्ताह भर में दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले उन्होंने पिछले सप्ताह चीन में खेली एशियाई चैम्पियनशिप में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

बजरंग का अगला लक्ष्यः

बजरंग यहां से सीधे अमेरिका जाएंगे। जहां वह छह मई को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर पर मुकाबला खेलेंगे। यहां उनका सामना अमेरिका को दो बार के राष्ट्रीय विजेता यियानी डिएकोमाहिल्स से होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.