Bihar Lok Sabha Result 2019: पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा पीछे, बेगूसराय में बीजेपी के गिरिराज सिंह आगे

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। कुछ ही देर में परिणामों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में इस बार बिहारा राज्य की लोकसभा सीटें काफी अहम होने जा रही है। बेगूसराय लोकसभा सीट की बात करें तो बीजेपी के सांसद गिरिराज सिंह पहले नंबर पर चल रहे हैं। वहीं कन्हैया कुमार दूसरे नंबर चल रहे हैं। वहीं दूसरी पटना साहिब लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा पीछे चल रहे हैं।

इतनी है बिहार में लोकसभा सीटें
बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं। जिनमें से 34 अनारक्षित और 6 आरक्षित सीटें हैं। इन सीटों में औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई सीट, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगडिय़ा, दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारन, हाजीपुर, वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद शामिल हैं। बिहार में राज्यसभा की 16 सीटें हैं. बिहार विधानसभा में सदस्यों की संख्या 243 और विधान परिषद की सदस्य संख्या 75 है। बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या करीब सात करोड़ (69738208) है। इसमें 36958241 पुरुष, 32777668 महिला और 2299 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.