Akshay tritiya: अक्षय तृतीया से हर दिन सात बार करें यह उपाय, चमक उठेगी किस्मत

अक्षय तृतीया के दिन घर में बरकत बनी रहे इसके लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। कहा जाता है इस दिन कभी खत्म ना होने वाले पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी उत्तम माना जाता है। इसलिए यदि आप घर में हमेशा बरकत चाहते हैं तो अक्षय तृतीया के दिन सोने या चांदी के लक्ष्मी की चरण पादुका लाकर घर के मंदिर में रख दें, इसके बाद नियमित रुप से इनकी हर दिन पूजा करें। माना जाता है की जिस घर में लक्ष्मी जी का वास होता है वहां कभी धन की कमी नहीं होती है। तो यदि आप धन की कामना रखते हैं और अपना सोया हुआ भाग्य जगाना चाहते हैं तो अक्षय तृतीया के दिन कुछ ये खास उपाय जरुर करें...

 

akshay tritiya 2019

अक्षय तृतीया के दिन सुबह जल्दी उठकर नित्य कर्मों से निवृत्त होकर तांबे के बर्तन में शुद्ध जल लेकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके भगवान सूर्य को चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय निम्म मंत्रों का जाप करें, इस मंत्र का जाप आपके सोए हुए भाग्य को चमका सकता है।

पढ़ें पावन सूर्य मंत्र :

'ॐ भास्कराय विग्रहे महातेजाय धीमहि, तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्।'

हर दिन सात बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपका भाग्य चमक उठेगा। अक्षय तृतीया के दिन किया हुआ यह उपाय आपको बहुत लाभ पहुंचायेगा इसके साथ ही इस दिन सोने-चांदी की चीजें खरीदें। इससे भी घर में बरकत आती है। याद रखें की यह उपाय आप सूर्योदय के एक घंटे के अंदर करें, इससे आपको शीघ्र फल मिलने लगेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.