घरेलु हिंसा ने इन 5 एक्ट्रेसेस की जिंदगी को बना दिया था 'नरक', तीसरी एक्ट्रेस तो रह चुकी है मिस वर्ल्ड
एंटरटेनमेंट जगत की कई एक्ट्रेसेस घरेलु हिंसा का का शिकार हो चुकी हैं। जब-जब इन अभिनेत्रियों की ऐसी कहानी सामने आई वे मीडिया में काफी चर्चा में रही। लोग भी यह जानकर भौचक्के हर गए कि जब ये फीमेल स्टार्स भी सुरक्षित नहीं है तो आखिर आम महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी। हालांकि इन अभिनेत्रियों ने पुरजोर तरीके से इसके खिलाफ आवाज उठाई। आज हम आपकों ऐसी ही 5 एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो घरेलु हिंसा का शिकार हो चुकी हैं।
1.टीवी एक्ट्रेस प्रिया बठीजा की पर्सनल लाइफ काफी उथल-पुथल चल रही है। उन्होंने करीब 2 साल पहले शादी की थी। हालांकि इतने कम समय में ही वह तलाक लेना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान घरेलू हिंसा की बात कही थी।
2. एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने 2012 में शादी की थी। लेकिन उनकी शादी कुछ खास लंबी ना चल सकी। उन्होंने 4 साल में ही अपने पति से अलग होने का फैसल कर लिया। एक्ट्रेस ने अपने पति पर मार-पीट करने का आरोप लगाया था।
3. पूर्व मिस वर्ल्ड एक्ट्रेस युक्ता मुखी ने साल 2008 में बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी की थी। लेकिन शादी के 5 साल बाद ही युक्ता ने प्रिंस पर दहेज उत्पीड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया और तलाक ले लिया।
4. करीब 10 साल पहले टीवी रियलिट शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' में डिंपी गांगुली की राहुल महाजन से शादी हुई थी। हालांकि चंद महीनों में ही दोनों की शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई। डिंपी ने राहुल पर मारपीट का आरोप लगाते हुए साल भर में ही तलाक के अर्जी दायर कर दी थी।
5. फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी अपने पति पर घरेलु हिंसा का आरोप लगा चुकी हैं। दोनों ने साल 1998 में शादी रचाई और साल 2012 में दोनों की राहें जुदा हो गईं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment