अफगान सेना की बड़ी कार्रवाई, तालिबान के 52 आतंकियों को किया ढेर

काबुल। अफगानिस्तान ( Afganistan ) में तालिबान ( Taliban ) और सुरक्षाबलों के बीच लगातार संघर्ष जारी है। इसी क्रम में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अफगानिस्तान की सेना ने गजनी प्रांत में कम से कम 52 तालिबानी आतंकियों को ढेर कर दिया है। इनमें से दो प्रमुख कमांडर भी शामिल हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुए के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की सुबह अफगान राष्ट्रीय सेना ने तीन अलग-अलग कमांडो ऑपरेशन और हवाई हमला करते हुए 52 तालिबानी आतंकियों को मार गिराया। आगे यह भी बताया है कि इनमें से दो प्रमुख कमांडर है जिनकी पहचान अबु खालिद और कमांदन सरहदी के रूप में हुई है। अभी भी राजधानी काबुल से 125 किलोमीटर दक्षिण में तालिबान और सेना के बीच संघर्ष जारी है। फिलहाल सेना के दावों के बाद भी तालिबान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ग्लोबल आतंकी मसूद अजहर पर बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान ने जब्त की संपत्ति, विदेश यात्रा पर लगाया बैन

सुरक्षा बलों ने ISIS आतंकियों को मार गिराया था

बता दें कि इसी हफ्ते मंगलवार को अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में इस्लामिक स्टेट ( ISIS ) के ठिकानों पर सुरक्षा बलों ने धावा बोलकर 22 आतंकवादियों को मार गिराया था जबकि और 2 को जिंदा भी पकड़ लिया था। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया था कि इस विशेष अभियान को मंगलवार की सुबह खोगियानी जिले में इनके ठिकानों पर शुरू किया गया। चार ठिकानों और वहां मौजूद हथियारों को नष्ट कर दिया गया और धावा बोलने के दौरान ही गोला व बारूदों को भी बर्बाद कर दिया गया। बयान में यह भी कहा गया था कि इसमें सुरक्षा बल के किसी भी सैनिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

 

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.