विदेशी मुद्रा भंडार एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, 4.37 अरब डॉलर का हुआ इजाफा

नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार में इस सप्ताह इजाफा देखने को मिला है। जिसकी वजह से देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले के सप्ताह में गिरावट देखने को मिली थी। जिसकी वजह से लगने लगा था कि कही इस बार भी गिरावट ना आ जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में भी इजाफा हुआ है। वहीं स्वर्ण भंडार की बात करें तो वो स्थिर रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आरबीआई की ओर से किस तरह के आंकड़े पेश किए गए हैं...

यह भी पढ़ेंः- डूब सकते हैं 90 हजार करोड़, IL&FS के कर्ज को NCLAT ने दी NPA घोषित करने की इजाजत

विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में भी इजाफा
आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.37 अरब डॉलर बढ़कर लगभग एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 418.94 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह विदेशी मुद्रा भंडार का 04 मई 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। इसमें पिछले 11 में 10 सप्ताह बढ़त दर्ज की गई है। इससे पहले 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 73.92 करोड़ डॉलर घटकर 414.15 अरब डॉलर रह गया था।

यह भी पढ़ेंः- अक्षय तृतीया से पहले तीन दिन में 475 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में भी इजाफा
रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.39 अरब डॉलर बढ़कर 390.42 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 23.30 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.36 करोड़ डॉलर घटकर 3.34 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 59 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.45 अरब डॉलर रह गया।

 

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:Patrika...

No comments

Powered by Blogger.