रूस विमान हादसा: 41 लोगों की मौत पर सदमें में यह शहर, तीन दिनों के शोक का ऐलान
मास्को। रूस में रविवार को हुए विमान हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई। इसे लेकर रूस के मरमांस्क क्षेत्र में तीन दिन का शोक रखा गया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे। गौरतलब है कि रूस की सरकारी विमानन कंपनी एरोफ्लॉट के विमान में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आग लग गई। इसके बाद विमान की आपात्तकाल लैंडिंग कराई गई। मरमांस्क क्षेत्र के कार्यवाहक गवर्नर आंद्रेई चिबिस के फैसले के अनुसार, 6, 7 और 8 मई को शेरमेटेवो हवाई अड्डे पर हुए हादसे के बाद शोक घोषित किया गया।
पाकिस्तान आर्मी का दावा, एलओसी पर भारतीय गोलीबारी में 2 नागरिकों की मौत
विमान में 78 यात्री सवार थे
इस विमान में 78 यात्री सवार थे। मरने वालों में चालक दल का सदस्य भी शामिल है। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई गई है। विमान राजधानी मॉस्को से उत्तरी शहर मरमांस्क जा रहा था। सोशल मीडिया पर मिले वीडियो में एरोफ्लोट का सुखोई सुपरजेट 100 विमान शेरेमेत्येवो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतर रहा था। इस दौरान वह आग की लपटों से घिर गया। विमान के उतरते ही यात्री विमान से निकलकर दूर भागते दिखाई दे रहे हैं। मॉस्को ने बताया कि इस हादसे में 37 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। इसमें से 11 लोग घायल है। रूस की सरकारी विमानन कंपनी 'एयरोफ्लोट' के अनुसार विमान को तकनीकी कारणों से एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा। इसके बारे में कंपनी ने विस्तार से नहीं बताया है। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में दिखाया जा रहा है कि यात्रियों को विमान के आपातकालीन द्वार से निकाला जा रहा है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment