इस स्कूटर को खरीदने पर मिलेगी 26000 की छूट, 25 रूपए में चलता है 180 किमी
नई दिल्ली: ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर ( Okinawa Electric scooter ) के बारे में तो सभी जानते हैं। गुरूग्राम स्थित इस ऑटोमोबाइल कंपनी के स्कूटर खरीदने पर सरकार की तरफ से 26000 रूपए तक की छूट मिल सकती है। इसके बाद ओकिनावा Fame II (फास्टर अडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चर ऑफ हाईब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल) स्कीम में शामिल पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसके इलेक्ट्रिक स्कूटर को सरकार की इस योजना में शामिल किया गया है। इस स्कीम के तहत कंपनी के 2 स्कूटर आई-प्रेज और रिज प्लस को खरीदने पर कस्टमर्स को 17,000 से 26,000 रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी
इन शर्तों को पूरा करने पर मिलती है सब्सिडी- FAME II स्कीम में शामिल किए गए व्हीकल पर सब्सिडी तभी दी जाती है जब वो कुछ नॉर्म्स को पूरा करते है।
लॉन्चिंग से पहले ही Hyundai Venue ने मचाया तहलका, पहले ही दिन बुकिंग 2000 के पार
- स्कूटर की स्पीड कम से कम 1 घंटे में 40 किलोमीटर होनी चाहिए।
- स्कूटर में लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया हो। क्योंकि सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी गाड़ी में इस्तेमाल होने वाली बैटरी के किलोवाट पर निर्भर करती है।
- फुल चार्ज पर ये 80 किलोमीटर तक चलना चाहिए।
- 50 प्रतिशन से ज्यादा लोकलाइजेशन होना चाहिए।
इन खूबियों से लैस है ओकिनावा स्कूटर-
- ओकिनावा स्कूटर में टर्बो स्विच दिया है जिससे स्कूटर की टॉप स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाती है। 25 रुपए खर्च करके इसे 180km तक चला सकते हैं। दरअसल इस स्कूटर की चार्जिंग में मात्र 4 यूनिट खर्च होती है।
- इसे घर और ऑफिस में मौजूद 5A पावर सॉकेट में आसानी से चार्ज किया जा सकता है।
- आई-प्रेज में 3 एडवांस ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। इसमें पहला Eco, दूसरा Sporty और तीसरा Turbo है।
- इन खूबियों से लैस होगा Honda Activa 6G, जानें कब होगा लॉन्च
- Eco में टॉप स्पीड 35kph, Sporty की टॉप स्पीड 65kph और Turbo की टॉप स्पीड 75kph है।
- इसके कुछ फीचर्स कार की तरह है। जैसे इसमें चाबी कार की तरह दी गई है। और इसके सेंसर भी कार की तरह ही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment