शेरपा कामी रीता ने 24 वीं बार एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
काठमांडू। नेपाल ( Nepal ) के पर्वतारोही 49 वर्षीय कामी रीता शेरपा ( Kami Rita Sherpa ) ने बीते हफ्ते 23 बार एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ाई करके रिकॉर्ड कायम किया था। मंगलवार को पर्वतारोही ने 24वीं बार इस पर्वत पर चढ़ाई कर इतिहास रच दिया। वह 25 बार एवरेस्ट पर चढ़ाई का लक्ष्य पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने भारतीय पुलिस एक टीम की मदद से अपना रिकॉर्ड बनाया। दो दशक के अधिक समय से शेरपा विभिन्न चोटियों पर चढ़ाई कर रहे हैं।इस बार शेरपा अपने साथियों के साथ 8,848-मीटर (29,029-फुट) की चोटी पर पहुंचे। सेवेन समिट ट्रेक्स के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने बताया है कि कामी रीता ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस बार उन्होंने पहली चढ़ाई के कुछ अंतराल बाद ही दोबारा इस पर्वत को फतह कर लिया।इस तरह उन्होंने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
1994 से कर रहे हैं चढ़ाई
रीता कामी शेरपा नेपाल के सोलुखुंबु जिले के थमे गांव के रहने वाले हैं। रीता ने बीते साल 16 मई, 2018 को 22 वीं बार एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर इतिहास रचा था। 2017 में जब वे 21वीं बार एवरेस्ट पर चढ़े तो वे ऐसा करने वाले तीसरे व्यक्ति बन गए थे। उससे पहले अपा शेरपा और फुरबा ताशी शेरपा ने यह उपलब्धि हासिल की थी। रीता शेरपा 1994 से एवरेस्ट पर चढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि 1995 में वे सफल नहीं हो सके थे, क्योंकि उनका एक साथी बीमार हो गया था।
25 वीं बार फतह करना चाहते हैं एवरेस्ट
गौरतलब है कि रीता शेरपा 8,850 मीटर से अधिक ऊंचाई के कई पर्वत शिखरों की चढ़ाई कर चुके हैं। जिसमें के-2, छो-ओयू, ल्होत्से और अन्नपूर्णा की चोटियां शामि हैं। इस कामयाबी के बाद रीता का कहना है के वे 25 बार एवरेस्ट को फतह करना चाहते हैं। उनका कहना है कि वे 25 बार एवरेस्ट फतह करने के अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment