गाजा पट्टी पर तनाव बढ़ा, इजरायली हमले में 23 फिलीस्तीनियों की मौत

तेल अवीव। गाजा पट्टी पर हमास और इजरायली सेना के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहु ने सेना को गाजा पट्टी पर और अधिक रॉकेट दागने के आदेश दे दिए हैं। इजरायल की सेना ने दावा किया है कि गाजा पट्टी से चरमपंथियों ने इजरायली क्षेत्र में 620 से अधिक रॉकेट दागे हैं, जिसके जवाब में अब फिलीस्तीन के इलाके में हवाई हमले किए जा रहे हैं और टैंक से गोले दागे जा रहे हैं। इस हमले में करीब 4 इजरायली और 23 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई।

सूडान की तानाशाही को उखाड़ फेंकने में महिलाएं रहीं सबसे आगे, अब सरकार में भी शामिल होने की उम्मीद

इजरायल के युद्धक विमानों ने हमला जारी रखा

सूडान की तानाशाही को उखाड़ फेंकने में महिलाएं रहीं सबसे आगे, अब सरकार में भी शामिल होने की उम्मीदपीड़ितों में एक गर्भवती महिला और उसका एक वर्षीय बच्चा शामिल है जबकि रॉकेट हमलों में इजरायल के अश्कलोन शहर में 58 वर्षीय एक नागरिक की भी मौत हो गई। रविवार को भी इजरायल के युद्धक विमानों और बंदूकधारियों ने गाजा पट्टी को निशाना बनाना जारी रखा, जबकि गाजा से भी दक्षिणी इजरायल में दर्जनों रॉकेट दागे गए। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहु ने बतौर रक्षा मंत्री रविवार को कहा कि उन्होंने इज़रायल रक्षा बलों को गाजा पट्टी में आतंकवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इजरायल के खिलाफ हमले के लिए केवल हमास जिम्मेदार नहीं है बल्कि इस्लामिक जिहाद भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हमास को हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.