अंकज्योतिष 23 मई 2019: आज कोई भी कार्य शुरू करने से पहले मीठे का सेवन जरूर करें

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- नौकरी पेशा व्यक्तियों का मन ना लगने की स्थिति में जवाबदेही वाले कार्य कुछ दिनों के लिए टालने होंगे या किसी ओर को सौंपना होंगे। भरपुर स्वास्थ्य लाभ लेना होगा।
अनुकूलता के लिए - नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें।

अंक 02- घर में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में सर्व प्रथम दूसरों की बातों का मसुचित सम्मान करना होगा। सहकर्मियों में मध्य बनी इज्जत को बरकरार रखना मुश्किल रहेगा।
अनुकूलता के लिए- मीठे का सेवन कर कार्य शुरू करें।

अंक 03- मन के गतिशील होने के कारण दैनिक पूजन कर्म को करने में कठिनाई का अनुभव होगा। मेहनत के परिणाम सोच के अनुरूप नहीं मिलने से आत्मविश्वास डगमगा सकता है।
अनुकूलता के लिए- तुलसाजी की 5 परिक्रमा लगाएं।

अंक 04- रोजमर्रा के मिलने वालों से भावुकता में आकर वस्तु का आदान प्रदान तकलीफ दे सकता है। सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में पूरी तल्लीनता से लगना होगा।
अनुकूलता के लिए- किसी भी व्यक्ति का अपमान करने से बचें।

अंक 05- कामकाज के महत्वपूर्ण समय में से कुछ वक्त रूचियों को संवारने व जिंदा रखने के लिए भी देना होगा। लाभकारी योजना में अनुभवी व्यक्ति का साथ निश्चिंतता को बढ़ाएगा।
अनुकूलता के लिए- भिक्षुक को कच्ची भोजन सामग्री दें।

अंक 06- खान-पान में अरूचि के चलते उदर संबंधी रोग तकलीफ दे सकते हैं। आपकी धर्म के प्रति रूचि व छवि के चलते किसी बड़े आयोजन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
अनुकूलता के लिए- दोपहर पश्चात श्वेत पदार्थों के सेवन से बचें।

अंक 07- नौकरी में तरक्की की संभावनाओं को देखते हुए कामकाज में पहले के बनिस्बत और अधिक सुधार लाना होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंताएं पूरे समय परेशान कर देगी।
अनुकूलता के लिए- देवालय में कुछ देर श्रमदान करें।

अंक 08- निजी संबंधों में किसी विषय पर सहमति नहीं बन पाने के कारण मन में बैचेनी रहेगी। उच्च शिक्षा में युवाओं को थोड़ी सी मेहनत के पूर्ण परिणाम जल्दी से प्राप्त होंगे।
अनुकूलता के लिए- शिक्षण सामग्री का यथा संभव दान करें।

अंक 09- वाहन चलाने में सतर्कता बरतनी होगी। पिछले कुछ समय से तरक्की से संबंधित उलझे मामलों के वर्तमान में निपटने से मन प्रसन्न रहेगा व नये रास्ते खुल सकते हैं।
अनुकूलता के लिए- मिश्रित रंग के पुष्प गणेश मंदिर में चढ़ाएं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.