अंकज्योतिष 22 मई 2019: जमीनी सौदों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- भरपूर आत्मविश्वास भी सफलता की राह में दिक्कत देता है। इस बात को ध्यान में रख कर कार्य करने होंगे। कानूनी मसलों में अपने द्वारा समुचित ध्यान देने के नतीजे मिलने लगेंगे।
अनुकूलता के लिए- स्वअर्जित आय का चौथाई अंश दान में दें।

अंक 02- कार्यस्थल से संबंधित परेशानी अकर्मण्य के चलते पहले से ओर अधिक बढ़ जाएगी। धन संबंधी उलझे मामले निपटाने में स्वयं को दूर्दर्षिता से काम करना होगा।
अनुकूलता के लिए- अत्यधिक आवेश में आने से बचें।

अंक 03- अल्पकालीन समय के लिए किसी योजना में अकेले काम करने के बजाए अगर साथ में करें तो ज्यादा लाभदायी रहेगा। आकस्मिक लाभ को हमेशा की आदत बनाने से बचें।
अनुकूलता के लिए- प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग देखकर करें।

अंक 04- कारोबार में बढ़ती व्यस्ताएं बुजुर्गों की सेहत पर से ध्यान हटने का कारण बन सकती है। अतः पहले से सचेत रहना होगा। रिश्तों के प्रगाढ़ होने व बढ़ने की संभावनाएं बनती है।
अनुकूलता के लिए- किसी भी धार्मिक ग्रंथ का पठन करें।

अंक 05- तनाव के चलते मन भटकने की अवस्था में व्यसनों से कुछ दिनों के लिए दूरी बनाना स्वयं के लिए हितकारी रहेगा। दोस्तों के मध्य वाणी संयम को बनाए रखना होगा।
अनुकूलता के लिए- मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं।

अंक 06- समय परिवर्तन के साथ-साथ बहुत सी स्थिति में व्यापक बदलाव के लिए तैयार रहें। किसी की मेहनत से प्रभावित होकर बिना विचारे भाग लेने के नतीजे विपरित रह सकते हैं।
अनुकूलता के लिए- 11 निंबुओं की माला देवी मंदिर में चढ़ाएं।

अंक 07- करीबी व्यक्ति की मदद करने के चक्कर में अधिक धन खर्च होने से बजट गड़बड़ा सकता है। प्रशासकीय कार्यों में निरंतरता बनी रहने से भविष्य के प्रति आशान्वित रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- असत्य कथन कहने से बचें।

अंक 08- आपके द्वारा फैसले लेने की घड़ी में अत्यधिक सोच विचार के नतीजे विपरित हो सकते हैं। बढ़ता हुआ आत्मविश्वास निराशा से उभरने में मदद करेगा व आश्वस्त नजर आएंगे।
अनुकूलता के लिए- घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक लगाएं।

अंक 09- किसी योजना की शुरुआत में निरंतर ध्यान देने की स्थिति में मन की विरक्ति से लक्ष्य प्राप्त करने में कठिनाई आएगी। जमीनी सौदों में भागदौड़ के परिणाम अच्छे रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर रामनाम जपें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.