केरल : सरकारी स्कूलों के 21 लाख स्टूडेंट्स पढ़ेंगे हाईटेक आईटी लैब में

केरल के 9,941 राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 20.86 लाख स्कूली बच्चों को जुलाई से अपने स्कूलों में हाईटेक आईटी प्रयोगशालाओं की सुविधाएं प्राप्त होंगी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : BSF recruitment 2019 : हेड कांस्टेबल पदों की निकली बंपर भर्ती, 12 जून है अप्लाई करने की आखिरी तारीख

केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन (काइट) के वाइस चेयरमैन और कार्यकारी निदेशक के. अनवर सादात ने कहा कि राज्य के 9,941 स्कूलों में 55,086 लैपटॉप व यूएसबी स्पीकर और 23,170 मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर की आपूर्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान 8वीं बोर्ड रिजल्ट 2019 : सीधे results.patrika.com से करें डाउनलोड, नतीजे जल्द

सादात ने कहा, स्कूलों में हाईटेक लैब जुलाई से लगा दी जाएंगी। इसकी तैयारी के लिए छुट्टियों के समय स्कूलों के 76,349 शिक्षकों को आईटी की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : Goa Board 10th SSC result 2019 जारी, सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा

प्रोजेक्ट पर आया इतना खर्च
पूरे प्रोजेक्ट पर 204.90 करोड़ रुपए का खर्च आया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.