19 रूपए के खर्च में शान से चलाएं हीरो की बाइक, कंपनी ने पेश की ये शानदार स्कीम
नई दिल्ली: अगर आप मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं तो हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिल खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। दरअसल हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने एक स्कीम लॉन्च की है। जिसके तहत कस्टमर अपनी 5 साल पुरानी बाइक और स्कूटर को 57 से 65 प्रतिशत कीमत पर कंपनी को वापस बेच सकेंगे। इस स्कीम के तहत आप अपनी 6 महीने से लेकर 5 साल पुरानी बाइक या स्कूटर को बेटकर नई बाइक खरीद सकते हैं। नए बाइक या स्कूटर को खरीदने पर कस्टमर को गारंटीड बॉयबैक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
टाटा मोटर्स इन 4 कारों पर दे रहा है 53000 का डिस्काउंट, यहां देखें पूरी लिस्ट और ऑफर
हीरो ने अपनी इस स्कीम को BuySurance नाम दिया है। कंपनी को उम्मीद है कि इस स्कीम की वजह से Destiny और Pleasure जैसे मॉडल की सेल्स बढ़ेगी। कंपनी ने ये ऑफर टू-व्हीलर की गिरती सेल्स को देखकर लिया है। उम्मीद है कि इस स्कीम के आने के बाद मार्केट में हीरो के टू-वहीलर्स की मांग प्रतिद्वंदी टीवीएस और होंडा से ज्यादा हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- अब CNG ऑप्शन में भी मिलेगी Hyundai की ये पापुलर कार, माइलेज की नहीं होगी टेंशन
ई रिक्शा से सस्ता होगा बाइक का खर्च-
एक उदाहरण से अगर आपको समझाएं तो 50 हजार रुपए (शो रूम कीमत) की कीमत पर खरीदे स्कूटर को अगर आप 3 साल चलाने के बाद कंपनी को बेचेंगे तो आपको स्कूटर का 60 परसेंट यानि 30000 रूपए वापस मिल जाएगा। यानि आपको स्कूटर की कीमत 20000 रूपए पड़ेगी जिसका मतलब है कि आप लगभग 6666 रुपए हर साल की कीमत पर स्कूटर चला रहे थे। अगर इसे आप प्रति दिन के हिसाब से देखेंगे तो ये खर्च औसतन 19रूपए से कम आता है। यानि ये खर्च रोज की रिक्शा राइड से भी कम होगा।
ये भी पढ़ें-इस स्कूटर को खरीदने पर मिलेगी 26000 की छूट, 25 रूपए में चलता है 180 किमी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment