मेक्सिको में निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों के मारे जाने की आशंका
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में लास वेगस से आ रहा एक निजी जेट मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में सवार करीब 14 लोगों के मारे जाने की आशंका है। रिपोर्ट के अनुसार विमान अचानक उड़ान के बाद रडार से गायब हो गया। अधिकारियों ने इसकी घंटों तक खोजबीन की और बचाव अभियान शुरू किया। रडार से गयाब होने के बाद विमान को विभिन्न माध्यम से ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। राज्य के एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि निजी कार्यकारी विमान को उत्तरी मेक्सिको में आखिरी बार देखा गया।
रूसी विमान में भीषण आग लगने का सच आया सामने, यात्रियों ने बताई असली वजह
विमान के साथ संपर्क खो दिया
मैक्सिकन परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार यह अभी तक स्पष्ट नहीं कि कोई भी यात्री बचा है या नहीं। इसे लेकर जांच की जा रही है कि यह विमान कब और कहां गायब हुआ है। मैक्सिकन मीडिया में कई रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटना में 14 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। जेट ने लास वेगस को रविवार दोपहर में उड़ान भरी थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार कुछ यात्री साप्ताहिक छुट्टी से लौट रहे थे। उड़ान नियंत्रकों ने उत्तरी राज्य कोहूइला के ऊपर विमान के साथ संपर्क खो दिया।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment