अंकज्योतिष 06 मई 2019: आज श्रीकृष्ण मंदिर में तुलसाजी की माला अर्पित करें, लाभ मिलेगा
ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- घूमने फिरने के कारण युवाओं का प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी पर व्यापक असर पड़ेगा व पिछड़ना भी पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य से जुड़ी बातें परेशान करेगी।
अनुकूलता के लिए- तय समय पर प्रत्येक कार्य करने की कोशिश करें।
अंक 02- करियर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों में अपने से वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह लेना अपने हित में रहेगा। दूसरों के पारिवारिक मुद्दों में दी गई सलाह अपमानित करना सकती है।
अनुकूलता के लिए- निर्वाण मंत्र का विधिवत जप करें।
अंक 03- मन न लगने की स्थिति में शारीरिक मेहनत से जुड़े कार्यों को करने से बचकर रहना होगा। भाग्य की प्रबलता सांस्कृतिक कार्यों में अत्यधिक खर्च का बोझ महसूस नहीं होने देगी।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण मंदिर में तुलसाजी की माला अर्पित करें।
अंक 04- संस्थान के कार्य में नवीनता लाने के लिए धीरे-धीरे विस्तार के विषय में गंभीरता से सोचना होगा। वाहन व परिवहन से संबंधि कार्य पूर्ण होने के प्रबलतम योग बनते हैं।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर मौन रहें।
अंक 05- छोटी-छोटी बातों पर अपनी निजी राय देने से बचकर रहें, अन्यथा अनबन की स्थिति बन सकती है। धर्म के बनाए रिश्तों में अपशब्दों का उपयोग करने से खटास बढ़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- भिक्षुक का अपमान करने से बचें।
अंक 06- कार्य में मन न लगने के कारण बिगड़ने की स्थिति से बचने के लिए विलंभ करना हित में रहेगा। किन्हीं मुद्दों पर पहले से चल रही पड़ोसियों से वैमनस्यता दूर होने लगेगी।
अनुकूलता के लिए- गुड़ धनिये का सेवन कर कार्य शुरू करें।
अंक 07- कभी-कभी छोटे भी समस्या हल कर देते हैं। इस युक्ति को ध्यान में रखते हुए बात पर गौर करें। मुकदमे की प्रक्रिया में तेजी के कारण जल्दी निपटने में आशा की उम्मीद बनेगी।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल कुछ देर सत्संग का श्रवण करें।
अंक 08- नौकरी में पदोन्नति से बचने के लिए दूसरों के कार्य में एक सीमा में ही दखल दें। अपने से कनिष्ठ व्यक्ति द्वारा पूरी तरह सहयोग मिलने से रूके हुए काम पूर्ण होने लगेंगे।
अनुकूलता के लिए- यथाशक्ति धार्मिक पुस्तक दान में दें।
अंक 09- काम का अत्यधिक बोझ सेहत के प्रति लापरवाह कर सकता है। अतः अनदेखी से बचें। संतानपक्ष से मिल रहे सतत सहयोग के कारण घर परिवार की जवाबदारी में कमी आएगी।
अनुकूलता के लिए- देवस्थल पर कच्ची भोजन सामग्री चढ़ाएं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment