आज का राशिफल 05 मई 2019: व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता जरुर मिलेगी
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे हुए कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमती से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।
वृषभ राशिफल / Tauras Horoscope Today: प्रणय संबंधों में मजबूती आयेगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते है। पैसों का लेनदेन आसानी से करें।
मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: सुख-सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव है। राजनेतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें, परिस्थितियां अनुकूल रहेगी।
कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: आप जो कहते हैं, उसे पूरा भी करें। आलसी रवैये के चलते आप पीछे रह जायेंगे। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। न्यायपक्ष मजबूत होगा।
सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: अपनी वाणी में मधुरता लाएं। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आयेंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।
कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: पूरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दुसरों को मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।
धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जायें। मोज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है। अपने वाक् चातुर्य से अधिनस्तों को प्रभावित करेंगे।
मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दुसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कर्ज से मुक्ति संभव है।
कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: भूमि-भवन से संबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं लाभ होगा।
मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं, धीरे-धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं। अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment