CTET Admit Card December 2019: सीटेट एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CTET Admit Card December 2019: सीबीएसई ने सीटेट 2019 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा 8 दिसंबर को देश के प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी। सीटेट 2019 के शेड्यूल के मुताबिक CTET 2019 ऐडमिट कार्ड 19 नवंबर को ही जारी कर दिए गए हैं। सीटेट ऐडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से मांगी गई जानकारी दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति थी कि एडमिट कार्ड में देरी हो सकती है। सीटेट एडमिट कार्ड दिसंबर 2019 डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

CTET Admit Card 2019 डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

CTET 2019 एडमिट कार्ड को इस वेबसाइट के जरिये डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। एप्लीकेशन फॉर्म नंबर, एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। एडमिट कार्ड के साथ महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी जरूर पढ़ने चाहिए।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। पहले पेपर के लिए कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर सुबह की पारी में 9.30 बजे से पहले पहुंचना होगा। वहीं दूसरे पेपर के लिए 2.00 बजे से पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। सीटेट 2019 परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में समय पर पहुंचना जरूरी है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को एक वैद्य फोटो आईडी भी साथ में ले जाना जरुरी है। रफ कार्य के लिए पेन और पेपर परीक्षा केंद्र पर ही दिए जाएंगे।

How to download CTET Admit Card 2019

Step 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.

Step 2. यहां दिए गए CTET Admit Card 2019 के लिंक पर क्लिक करें.

Step 3. यहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जानकारी देनी होगी.

Step 4. डीटेल्स सबमिट करने के बाद CTET Admit Card 2019 खुल जाएगा.

Step 5. भविष्य में इस्तेमाल के लिए एडमिट कार्ड की प्रति सुरक्षित कर लें.

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.